Wednesday,15 April 2026,12:09 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
हिमाचल के साथ भाजपा का सौतेला व्यवहार, केंद्र तत्काल मदद जारी करे: खरगे
By Virat baibhav | Publish Date: 2/7/2025 4:36:38 PM
हिमाचल के साथ भाजपा का सौतेला व्यवहार, केंद्र तत्काल मदद जारी करे: खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है तथा केंद्र सरकार ने पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश में आपदा से संबंधित बकाया राशि तत्काल प्रभाव से जारी करनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है तथा 34 लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य में बादल फटने की 11 घटनाएं, अचानक बाढ़ आने की चार घटनाएं और एक बड़ा भूस्खलन हुआ। इनमें से अधिकतर घटनाएं मंडी जिले में हुईं। इन घटनाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से जान-माल के नुक़सान की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। सरकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा, पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे जनमानस को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश की जो आपदा संबंधी राशि बकाया है, उसे तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए। खरगे ने दावा किया, इस वर्ष बारिश शुरू होने से पहले ही हिमाचल सरकार ने केंद्र से कुल 9,000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की मांग की थी। 2023 की त्रासदी में कांग्रेस की राज्य सरकार ने 4,500 करोड़ रुपए की विशेष सहायता जारी की थी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को केवल 433 करोड़ रुपए ही दिए थे। उनके अनुसार, अब हाल ही में आनन-फ़ानन में 2023 के लिए मोदी सरकार ने जो 2,000 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है, उसका श्रेय लेने में भाजपा जुटी है, पर राहत की राशि अभी लंबित है।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का हिमाचल प्रदेश के प्रति सौतेला व्यवहार है। 
 खरगे ने कहा, आशा है कि इस बार के नुक़सान में भाजपा श्रेय के बजाय मदद करेगी। 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान जाने और कइयों के लापता होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के सकुशल मिलने की आशा करता हूं। उन्होंने कहा, राज्य सरकार और प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। प्रभावित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे आगे बढ़कर प्रशासन का सहयोग करें। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS