Sunday,15 March 2026,08:23 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
जदयू-भाजपा ने बिहार को देश की क्राइम कैपिटल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी : खरगे
By Virat baibhav | Publish Date: 8/7/2025 4:46:31 PM
जदयू-भाजपा ने बिहार को देश की क्राइम कैपिटल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी : खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में हत्या की हालिया घटनाओं को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन दोनों दलों के ठगबंधन ने प्रदेश को देश की क्राइम कैपिटल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के साथ ही बिहार के कुछ अन्य जिलों में भी अपराध की कई घटनाएं हुई हैं। खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, बिहार में अवसरवादी डबल इंजन सरकार ने क़ानून व्यवस्था तबाह कर दी है। पिछले छह माह में आठ कारोबारियों की हत्या, पांच बार पुलिस की पिटाई हुई है। सोमवार को ही अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों को मारा गया। मासूम बच्चों तक को नहीं बख़्शा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जद (यू) और भाजपा के ठगबंधन ने बिहार को देश की क्राइम कैपिटल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। खरगे ने दावा किया, मोदी सरकार के खुद के आँकड़े बताते हैं कि बिहार में ग़रीबी चरम पर है, सामाजिक और आर्थिक न्याय की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है और ठप्प क़ानून व्यवस्था के चलते, निवेश केवल काग़ज़ों तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा, इस बार बिहार ने तय कर लिया है कि अब वह बीमार नहीं रहेगा। बिहार में बदलाव तय है। इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन इस बदलाव को लाकर रहेगा।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS