Saturday,17 January 2026,09:47 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
विशाल अंतर्राष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन भारत मंडपम दिल्ली में
By Virat baibhav | Publish Date: 9/12/2025 11:21:42 PM
विशाल अंतर्राष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन भारत मंडपम दिल्ली में

 

स्वामी रामदेव और जैन संत आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज के मार्गदर्शन में "हर मास - एक उपवास" महाभियान का शुभारंभ 

इस महाभियान से देश-दुनिया के लाखों लोग जुड़ रहे हैं।लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अनेक केन्द्रीय मंत्री, सांसद, दिल्ली के मंत्री और विद्वान भाग लेंगे।

 
नई दिल्ली। दुर्लभ संयोग से योग और उपवास के दो शिरोमणी संत योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज और जैन संत अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज के पावन मार्गदर्शन में यह दो-दिवसीय  "अंतर्राष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन" होने जा रहा है। "जनमंगल की सम्यग्दृष्टि : उपवास, ध्यान, योग व स्वदेशी चिंतन" पर केंद्रित होगा।12-13 दिसम्बर को इस सम्मेलन में "हर मास - एक उपवास" महाभियान के शुभारंभ पर  लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला, केन्द्रीय मंत्री  नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के केबिनेट मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं कपिल मिश्रा, सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी, सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया, इंडिया टीवी चेयरमैन रजत शर्मा, जाने माने लीवर विशेषज्ञ डा. एस. के. सरीन, भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन  एन. पी. सिंह, पतंजलि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. अनुराग वार्ष्णेय जी गरिमा प्रदान करेंगे और संबोधन देंगे।पूज्य बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र शास्त्री जी डिजिटल संबोधन देंगे वहीं पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद जी महाराज और महंत बालकनाथ योगी जी महाराज पावन‌ सानिध्य प्रदान करेंगे।
 
आप साक्षी हैं कि दुनिया के जनमंगल हेतु योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के अखंड-प्रचंड पुरुषार्थ से योग पूरी दुनिया में "हरिद्वार से हर द्वार" तक पहुंचा और मानवता को वरदान मिला।ठीक उसी प्रकार आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज ने अतुलनीय 557 दिवस तक निरंतर उपवास करके (और अब तक 3500 से अधिक उपवास करके)  "उपवास साधना शिरोमणी" की प्रतिष्ठा प्राप्त की है।‌अब दोनों युग-पुरुषों ने जनमंगल के लिए "हर मास -एक उपवास" का महाभियान आरंभ करने का निर्णय लिया है ताकि समस्त सिद्धिदायक "उपवास" महामंत्र से मानवता का कल्याण हो।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS