Wednesday,15 July 2026,06:57 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
उत्तर प्रदेश
यूपीआई से गलत खाते में भेजे गए 25 हजार रुपये साइबर सेल ने कराए वापस
By Virat baibhav | Publish Date: 9/7/2026 3:23:06 PM
यूपीआई से गलत खाते में भेजे गए 25 हजार रुपये साइबर सेल ने कराए वापस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमण्डगंज थाना की साइबर सेल टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलती से दूसरे खाते में स्थानांतरित हुए 25 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराकर राहत दिलाई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने मीरजापुर पुलिस का आभार जताया। देवरी दक्षिण निवासी अरुण कुमार चौरसिया ने 20 नवंबर 2025 को थाना ड्रमण्डगंज की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई के माध्यम से गलती से 25 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने एनसीआरपी पोर्टल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में ड्रमण्डगंज साइबर सेल ने तकनीकी जांच के दौरान संबंधित धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल की सहायता से पूरी 25 हजार रुपये की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर अरुण कुमार चौरसिया ने थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का धन्यवाद दिया। पुलिस ने उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने और अन्य लोगों को भी साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने की अपील की।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS