Monday,07 September 2026,11:27 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
स्पोर्ट्स
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले शर्मिला, लवलीना, और झंडू 'कौन बनेगा करोड़पति' में मेहमान बनेंगे
By Virat baibhav | Publish Date: 11/8/2026 3:20:04 PM
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले शर्मिला, लवलीना, और झंडू 'कौन बनेगा करोड़पति' में मेहमान बनेंगे

मुंबई। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाली शर्मिला धनखड़, लवलीना बोरगोहेन और झंडू कुमार टेलीविजन के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में मेहमान बनेंगे। आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों पदक विजेताओं को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने 'हॉट सीट' पर बैठने का मौका मिलेगा। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं वाला विशेष एपिसोड 15 अगस्त के बाद प्रसारित होने की उम्मीद है। पैरा एथलीट धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एफ57 शॉट पुट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। जीत के बाद धनखड़ पूरे देश में खासकर, महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत के रूप में उभरी हैं। घरेलू हिंसा से बचने से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतने तक उनकी कहानी देश के लिए प्रेरणादायी है। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगरी में रजत पदक जीता था। वहीं, पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट इवेंट में कांस्य पदक जीता था। झंडू ने 190 किग्रा के बेस्ट लिफ्ट, जो 130.9 पॉइंट्स के बराबर था, की मदद से बीते खेलों में देश को पहला पदक दिलाया था। केबीसी के ताजा सीजन का 10 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रीमियर हुआ, जिसमें यह स्पोर्ट्स तिकड़ी आइकॉनिक हॉट सीट पर अपने संघर्ष और उपलब्धियों की कहानियां लेकर आई है। तीनों पदक विजेताओं की कहानियां निश्चित रूप से देश के युवाओं को अपने सपने को हासिल करने की हिम्मत और प्रेरणा देगी। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा था। भारतीय टीम कुल 39 पदक जीतकर पदकतालिका में चौथे स्थान पर रही थी। इन पदकों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक थे। कुश्ती, शूटिंग और हॉकी जैसे खेलों के न होने के बावजूद भारत का शानदार प्रदर्शन एथलेटिक्स में देश के बेहतर भविष्य का संकेत है। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मुक्केबाजी के लिहाज से बेहद यादगार रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 7 स्वर्ण जीते। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के किसी भी एक संस्करण में मुक्केबाजी में सर्वाधिक स्वर्ण जीतने का रिकॉर्ड है। भारत ने मुक्केबाजी में 7 स्वर्ण के अलावा 3 रजत सहित कुल 10 पदक जीते।  
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS