Friday,17 July 2026,07:42 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
नेशनल
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
By Virat baibhav | Publish Date: 10/6/2026 4:53:43 PM
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

 

पाकिस्तान जाने की 14 साल बाद विशेष,जत्थे को मिली मंजूरी, 19 जून को होगी वापसी

 
अमृतसर। पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अगुवाई में श्रद्धालुओं का विशेष जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अटारी-वाघा सीमा पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और 'बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारों के बीच यात्रा शुरू हुई।पाकिस्तान ने कुल 737 सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया है, जबकि एसजीपीसी कीओर से 561 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे। इनमें से 541 श्रद्धालुओं को वीजा मिला, जबकि 20 लोगों की वीजा अर्जी मंजूर नहीं हो सकी। यह जत्था 14 साल बाद इस अवसर पर पाकिस्तान जा रहा है। पहले भारत और पाकिस्तान में नानकशाही कैलेंडर की अलग-अलग तारीखों के कारण कार्यक्रमों में अंतर रहता था। पाकिस्तान अब भी पुराने नानकशाही कैलेंडर के अनुसार गुरुपर्व मनाता है, जबकि भारत में नए कैलेंडर के अनुसार आयोजन किए जाते हैं। इस बार दोनों देशोंके गुरुद्वारा प्रबंधक संस्थानों ने आपसी सहमति से कार्यक्रमों को सुविधानुसार आयोजित करने का फैसला लिया, जिसके बाद यह यात्रा संभव हो सकी।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS