Monday,07 September 2026,11:14 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
ताजा खबरें
ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, बैतरणी, जलका और सालंदी नदियां खतरे के निशान से ऊपर
By Virat baibhav | Publish Date: 17/8/2026 3:16:50 PM
ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, बैतरणी, जलका और सालंदी नदियां खतरे के निशान से ऊपर

भुवनेश्वर। ओडिशा के कई हिस्सों में सोमवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। बैतरणी, जलका और सालंदी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब बह रही हैं। इससे भद्रक, बालेश्वर, जाजपुर, क्योंझर और केंद्रापड़ा जिलों के कई गांव, कृषि भूमि और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बालेश्वर जिले में सुवर्णरेखा नदी सुबह करीब 4 बजे स्थिर होने के बाद 6 बजे से फिर बढ़ने लगी। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन बाढ़ का पानी कई गांवों को घेर चुका है। सड़कें, रिहायशी इलाके और सैक़डों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हैं। कई स्थानों पर आवागमन के लिए नावों का सहारा लिया जा रहा है। बालियापाल ब्लॉक की आठ पंचायतों के 30 से अधिक गांव अब भी पानी में घिरे हुए हैं। जलका नदी मथानी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां खतरे का स्तर 5.50 मीटर है, जबकि सुबह 6 बजे नदी का जलस्तर 6.52 मीटर दर्ज किया गया। नदी के बढ़ते जलस्तर से बस्ता ब्लॉक की 10 और बालेश्वर सदर ब्लॉक की दो पंचायतों के 100 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। बुढाबलंग नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है और यह चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले बालेश्वर की तीनों प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही थीं। भद्रक जिले में सालंदी नदी राजघाट पर खतरे के निशान को पार कर गई। यहां खतरे का स्तर 17 फीट है, जबकि सुबह 6 बजे जलस्तर 17.70 फीट दर्ज किया गया। निचले इलाकों में पानी भर गया है। राजमुकुंदपुर और मातागजपुर पुलों के ऊपर करीब चार फीट पानी बहने से सड़क संपर्क बाधित हो गया है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS