Tuesday,13 October 2026,09:20 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्माननीता अंबानी की पहल: दृष्टिबाधितों के लिए अब हर सप्ताह आएगा ब्रेल अखबार
राज्य
जम्मू-कश्मीर से लेकर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तक जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 4/9/2026 3:47:47 PM
जम्मू-कश्मीर से लेकर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तक जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बारामूला। गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्य हरविंदर सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सैकड़ों सिख श्रद्धालुओं ने एक भव्य नगर कीर्तन में हिस्सा लिया। स्थानीय मुस्लिम युवाओं और सामुदायिक समूहों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया, जो सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की मिसाल है।  आईएएनएस से बातचीत करते हुए हरविंदर सिंह ने कहा, "आज हम गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश दिवस मना रहे हैं। वहीं मुसलमान भाई अपना त्योहार मना रहे हैं और हमारे हिंदू भाई जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे हैं। बारामूला में रहने वालों समेत देश के सभी लोगों को मेरी ओर से मुबारकबाद। इस दिन गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश हुआ था।" वहीं, जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित इस्कॉन मंदिर में उल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस्कॉन मंदिर के मैनेजर संदीप वैष्णव ने कहा, "सबसे पहले, मैं पूरे देश और देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि विजयवाड़ा में जन्माष्टमी का जश्न मना रहे हैं। विजयवाड़ा में हमारे दो कैंपस हैं और हम दोनों मंदिरों में बड़े पैमाने पर जश्न मना रहे हैं।" भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा, "जन्माष्टमी के मौके पर मैं राजस्थान और जयपुर के लोगों को दिल से बधाई देता हूं। श्रीकृष्ण ने हमेशा हमें सही रास्ता दिखाया है और आगे बढ़ने का मार्गदर्शन किया है। इस दिन मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।" तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी बहुत उत्साह के साथ मनाई गई। भक्तों ने सुबह से ही पूजा-अर्चना की और विशेष अनुष्ठानों व अखंड नाम संकीर्तन में भाग लिया। भगवान बलराम, सुभद्रा और कृष्ण को विशेष वस्त्राभूषणों से सजाया गया। भक्तों ने "हरे राम, हरे कृष्ण" का जाप करते हुए मंदिर की परिक्रमा की, और कई लोग बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में तैयार करके लाए थे। शाम के लिए कलश अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, साथ ही भक्तों को प्रसाद भी बांटा जा रहा है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS