Wednesday,15 July 2026,06:10 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
राज्य
बिहार सरकार ने वृद्धावस्था, विधवा पेंशन में 700 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी की
By Virat baibhav | Publish Date: 21/6/2025 4:10:33 PM
बिहार सरकार ने वृद्धावस्था, विधवा पेंशन में 700 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी की

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन में 700 रुपए प्रति माह की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जुलाई से लाभार्थियों को।,100 रुपए की बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। कुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी। उन्होंने लिखा, ैसभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने कहा, सरकार के इस निर्णय से लाभार्थियों को मदद मिलेगी और यह सुनिश्चित होगा कि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें, जो सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पेंशन योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या एक करोड़ 96 लाख है। मुख्यमंत्री ने कहा, ैवृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।ै यह निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS