Wednesday,15 April 2026,12:47 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
दिल्ली में अब जवाबदेही के साथ होगा हर काम: रेखा गुप्ता
By Virat baibhav | Publish Date: 17/7/2025 8:38:50 PM
दिल्ली में अब जवाबदेही के साथ होगा हर काम: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को घोंडा विधानसभा में ‘चौपाल’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली का कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा, हर मांग पूरी होगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सांसद और विधायकों द्वारा सुझाए गए सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अजय महावर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यह चौपाल न केवल आम नागरिकों से संवाद का माध्यम बनेगी, बल्कि यह शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिग्नेचर ब्रिज के निकट प्रस्तावित स्काई यू-टर्न निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने यमुना विहार रोड और आसपास के क्षेत्रों में जारी विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के मानकों के अनुसार पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौपाल भारतीय परंपरा का वह मंच है, जहां न सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि समाधान की दिशा भी निकलती है। आज दिल्ली जैसे महानगर में चौपाल का उद्घाटन एक संदेश है कि विकास की दौड़ में भी हम अपनी जड़ों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज जब प्रशासन डिजिटल और आधुनिक हो रहा है, ऐसे समय में जनता से सीधे जुडऩे और उन्हें सुनने के लिए इस प्रकार के भौतिक मंच और भी आवश्यक हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने विधायक अजय महावर द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ संवाद और विकास को प्राथमिकता देने की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि एकजुट होकर जनता के हित में सोचते और काम करते हैं, तब असली जनसेवा होती है और दिल्ली की जनता को इसका सीधा लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बातों की नहीं, काम करने वाली सरकार है, जो जनता के लिए 24 घंटे समर्पित है। दिलली में अब हर काम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS