Tuesday,18 August 2026,10:54 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
नेशनल
जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए खोला गया साधना कक्ष
By Virat baibhav | Publish Date: 13/12/2025 11:16:12 PM
जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए खोला गया साधना कक्ष

 

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) द्वारा जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकूट पर्वत पर स्थित पवित्र मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नवस्थापित एक साधना कक्ष को शनिवार को खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि भवन क्षेत्र में नवस्थापित साधना कक्ष को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक वातावरण को और समृद्ध करने तथा आगंतुकों के बीच गहन भक्तिमय जुड़ाव को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने कहा कि माता वैष्णो देवी के गर्भगृह के निकट एक समर्पित साधना कक्ष की स्थापना भवन में आध्यात्मिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बोर्ड के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ैहर महीने लाखों श्रद्धालु गहरी आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा करते हैं, साधना के लिए एक शांत स्थान की व्यवस्था से तीर्थयात्रा के समग्र अनुभव में वृद्धि होगी।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS