Tuesday,18 August 2026,11:17 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी में 2 इनवर्टर-39 बैटरी के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार
By Virat baibhav | Publish Date: 14/7/2026 4:02:48 PM
लखीमपुर खीरी में 2 इनवर्टर-39 बैटरी के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार

लखीमपुर -खीरी। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली सदर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम फत्तेपुर में उल नदी के किनारे गन्ने के खेत से घेराबंदी कर 3 वांछित शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने मंगलवार दोपहर बताया कि 13 जुलाई को मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी काजी सगीर अहमद ने कोतवाली सदर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर धारा 303(2), 306 और 317(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी करन (निवासी शिवपुरी), आरिफ (निवासी बेगमबाग) और अतहर अली (निवासी महराजनगर) को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 3 बड़े बैटरे, 2 नए इनवर्टर और 36 छोटी-बड़ी पुरानी बैटरियां (कुल 39 नग) बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपिताें को विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS