Tuesday,18 August 2026,11:15 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
उत्तर प्रदेश
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे
By Virat baibhav | Publish Date: 14/7/2026 4:07:42 PM
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के महाराजपुर थाना के मुख्य द्वार पर मंगलवार को एक युवक ने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। युवक को बचाने के प्रयास में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए। सभी झुलसे लाेगाें काे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के राजथोक फुफुवार निवासी महेश आज थाने पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह लगातार इंसाफ की मांग करते हुए शोर मचा रहा था। पुलिसकर्मी उससे बात कर ही रहे थे कि उसने जेब से बोतल निकाली, अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया और माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरते ही महेश इधर-उधर भागने लगा। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, उपनिरीक्षक गौरव सौलिया और आरक्षी अरुण कुमार बचाने के लिए उसकी ओर दौड़े। पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गए। इस दौरान आग की चपेट में आने से तीनों पुलिसकर्मी झुलस गए। युवक की पत्नी ने एक दिन पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। युवक उसी मामले को लेकर थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसकी जान बचाई। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे महेश को तत्काल उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल पुलिसकर्मियों को भी प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसकी शादी वर्ष 2015 में सचेण्डी निवासी पूनम से हुई थी और दंपति के दो बच्चे हैं। 13 जुलाई को पत्नी ने महेश के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा महाराजपुर थाने में दर्ज कराया था। इसी विवाद से आहत होकर महेश थाने पहुंचा और उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल युवक और झुलसे पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आत्मदाह के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों और पारिवारिक विवाद के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS