Sunday,06 September 2026,05:05 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
उत्तर प्रदेश
मीरजापुर: नागपंचमी पर बदेवरानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक
By Virat baibhav | Publish Date: 17/8/2026 3:06:25 PM
मीरजापुर: नागपंचमी पर बदेवरानाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक

मीरजापुर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर्व पर छानबे क्षेत्र स्थित बदेवरानाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। दिनभर में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदेवरानाथ का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। पर्व को लेकर भोर में ही मंदिर में भगवान शिव की भव्य झांकी सजाई गई। भोलेनाथ का भांग, धतूरा, शमी और बेलपत्र के साथ चमेली, बेला, गेंदा व गुलाब के फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। तिरंगे के रंगों में की गई विशेष सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों ने भी भगवान बदेवरानाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता देर तक लगा रहा। मंदिर के पुजारी महेंद्र गिरी ने बताया कि बदेवरानाथ धाम के हवन कुंड की भभूत को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। लोकमान्यता है कि हवन कुंड की भभूत लगाने से गठिया, वात आदि रोगों में लाभ मिलता है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS