Sunday,06 September 2026,04:47 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाईलंदन स्क्वैश क्लासिक: अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की शिवसांगरी से हारीं
अन्य
स्वच्छता की जंग में जुटे 2500 से अधिक कर्मचारी, कलेक्टर और निगम आयुक्त ने स्कूटी पर किया रातभर निरीक्षण
By Virat baibhav | Publish Date: 10/5/2026 4:47:46 PM
स्वच्छता की जंग में जुटे 2500 से अधिक कर्मचारी, कलेक्टर और निगम आयुक्त ने स्कूटी पर किया रातभर निरीक्षण

 जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम और जिला प्रशासन ने शनिवार—रविवार की मध्यरात्रि ऐतिहासिक रात्रिकालीन सफाई अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चला। रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ यह अभियान रविवार अलसुबह तक जारी रहा। जिसमें 2 हजार 500 से अधिक सफाईकर्मी, अधिकारी और निगम कर्मचारी परकोटा एवं हेरिटेज क्षेत्र की गलियों, बाजारों और प्रमुख सड़कों की सफाई में जुटे रहे। इस अभियान की सबसे खास तस्वीर तब देखने को मिली जब जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा खुद स्कूटी पर सवार होकर परकोटे की तंग गलियों और बाजारों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते नजर आए। दोनों अधिकारियों ने हेलमेट पहनकर रातभर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और मौके पर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। आयुक्त ओम कसेरा ने स्वयं कचरा उठाकर सफाई कार्य में भागीदारी निभाई, वहीं दोनों अधिकारियों ने सफाईकर्मियों को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS