Sunday,06 September 2026,05:09 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
अन्य
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बूंदी में अलसुबह औचक निरीक्षण, ग्रामीण सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
By Virat baibhav | Publish Date: 10/5/2026 4:48:42 PM
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बूंदी में अलसुबह औचक निरीक्षण, ग्रामीण सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

बूंदी। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार सुबह बूंदी जिले के केशवरायपाटन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की हकीकत परखी। सुबह करीब पांच बजे मंत्री अधिकारियों के साथ गांवों की गलियों में पहुंचे और एक दर्जन से अधिक गांवों में सफाई, पंचायत व्यवस्था एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गांवों में गंदगी, कचरे से भरी नालियां, सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति और पंचायत स्तर पर लापरवाही सामने आई, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। गुडली गांव में विद्यालय परिसर और गांव में फैली गंदगी देखकर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। ग्रामीणों ने भी नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। चड़ी ग्राम पंचायत में विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर मंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी को फोन पर कड़ी फटकार लगाई। सफाई कर्मचारियों को निर्धारित राशि से कम भुगतान किए जाने की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी से काम किया जाए। अधिकारी द्वारा दो पंचायतों का कार्यभार होने की बात कहने पर मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS