Sunday,06 September 2026,05:33 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
अन्य
एंगल से बढ़ा विवाद, टाइगर सिक्यूरिटी फोर्स ने सरपंच प्रतिनिधि से की अभद्रता, थाने पहुंचा मामला
By Virat baibhav | Publish Date: 10/5/2026 4:49:27 PM
एंगल से बढ़ा विवाद, टाइगर सिक्यूरिटी फोर्स ने सरपंच प्रतिनिधि से की अभद्रता, थाने पहुंचा मामला

चित्तौड़गढ़। जिले के श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल में तैनात टाइगर फोर्स के सुरक्षाकर्मियों का अभद्र व्यवहार थमने का नाम नहीं ले रहा। यात्रियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सुरक्षाकर्मी स्थानीय ग्रामीणों से भी मारपीट पर उतारू हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया जिसमें सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि से धक्का मुक्की कर दी और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर सुरक्षाकर्मी को काबू किया। बाद में मामला पुलिस थाने तक पहुंचा। बाद में सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने व्यवस्थाओं में सुधार होने की बात पर रिपोर्ट नहीं दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को सांवलियाजी के सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक जैन मीरा सर्किल से अपने घर सांवलियाजी जा रहे थे। नंद निकेतन धर्मशाला के बाहर तैनात टाइगर सिक्यूरिटी फोर्स के सुरक्षाकर्मी भैरूसिंह ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। अभिषेक ने स्थानीय निवासी होने का हवाला देकर घर जाने की बात कही, तो सुरक्षाकर्मी अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतर आया। इस घटना के बाद मौके पर कई ग्रामीण जमा हो गए और सुरक्षाकर्मी के व्यवहार का जम कर विरोध किया। सूचना पर मंडफिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। अभिषेक जैन ने एक बार तो थाने में रिपोर्ट भी दे दी। इस पर पर पुलिस ने सुरक्षाकर्मी भैरूसिंह को थाने में बिठा दिया। इधर, मामले की जानकारी मिली तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा कस्बे में अनावश्यक लगी विभिन्न बैरिकेडिंग हटाने की मांग को लेकर विरोध जताया। मामले को बढ़ता देख नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को जल्द सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। काफी देर तक पुलिस थाने में विवाद को लेकर समझाईश का दौर चलता रहा। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से टाइगर सिक्यूरिटी फोर्स के सुरक्षाकर्मियों के यात्रियों से अभद्रता के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन अब स्थानीय लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार के मामले बढ़ रहे हैं। इस संबंध में मंडफिया थानाधिकारी रविंद्र सेन बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया गया। मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी भी थाने पर आ गए थे। आपसी रजामंदी के बाद पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। सरपंच प्रतिनिधि की ओर से दी गई रिपोर्ट वापस ली गई। आपसी समझाईश के बाद विवाद खत्म हो गया।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS