Sunday,06 September 2026,05:58 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
अन्य
राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, बाड़मेर सबसे गर्म; कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी
By Virat baibhav | Publish Date: 10/5/2026 4:50:09 PM
राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, बाड़मेर सबसे गर्म; कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस माापा गया। जैसलमेर में 45 डिग्री और फलोदी में 44.8 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव का प्रभाव बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज गर्मी और लू चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। राज्य के अन्य गर्म जिलों में चित्तौड़गढ़ 43.8 डिग्री, जोधपुर 43.9 डिग्री, बीकानेर 42.2 डिग्री, उदयपुर 41 डिग्री, जालौर 41.1 डिग्री और श्रीगंगानगर 41 डिग्री सेल्सियस के साथ तेज गर्मी की चपेट में रहे।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS