Sunday,06 September 2026,05:52 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
अहमदाबाद
राजकोट मंडल में रेलवे संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि
By Virat baibhav | Publish Date: 12/5/2026 4:10:10 PM
राजकोट मंडल में रेलवे संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

राजकोट । पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा रेल संरचना को अधिक सुरक्षित, मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। राजकोट मंडल के अलियावाडा यार्ड स्थित ब्रिज संख्या 310 को पुराने 400 मिमी व्यास वाले पाइप प्रकार पुल से परिवर्तित कर आधुनिक 2x2.54 मीटर स्पैन वाले आरसीसी बॉक्स ब्रिज में बदला गया है। राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार, यह कार्य विशेष रूप से जल निकासी क्षमता में वृद्धि, ट्रैक की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा लंबे समय से जर्जर एवं अवरुद्ध हो चुके पुराने पाइप पुल को हटाने के उद्देश्य से किया गया। पुराने पुल में जल निकासी बाधित होने के कारण मानसून के दौरान परिचालन संबंधी चुनौतियां उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती थी। नए आरसीसी बॉक्स ब्रिज के निर्माण से अब पानी की निकासी अधिक सुचारु एवं प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे रेलवे ट्रैक की स्थिरता और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि यह महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य राजकोट मंडल के अलियावाडा स्टेशन पर निर्माण विभाग द्वारा अत्यंत सुनियोजित एवं समन्वित तरीके से मात्र 3 दिनों में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। कार्य के दौरान 3 रेलवे लाइनों के अंतर्गत तकनीकी दक्षता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे रेल यातायात पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा। राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरिराज कुमार मीना ने कहा कि राजकोट मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा, बेहतर संरचना विकास तथा आधुनिक तकनीक आधारित रेलवे परिसंपत्तियों के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अलियावाडा यार्ड में आधुनिक आरसीसी बॉक्स ब्रिज का निर्माण मंडल की उच्च गुणवत्ता, तेज निष्पादन क्षमता एवं सुरक्षित रेल परिचालन के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS