Sunday,06 September 2026,04:45 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाईलंदन स्क्वैश क्लासिक: अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की शिवसांगरी से हारीं
अहमदाबाद
अहमदाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अंतिम मील कनेक्टिविटी को मिल रही नई गति
By Virat baibhav | Publish Date: 12/5/2026 4:12:10 PM
अहमदाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अंतिम मील कनेक्टिविटी को मिल रही नई गति

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को और अधिक सशक्त बनाने तथा निर्बाध फर्स्ट एवं लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रैपिडो एवं उबर के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से एकीकृत मोबिलिटी सेवाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं।
इस पहल के अंतर्गत साबरमती रेलवे स्टेशन पर देश का पहला “Rapido Traveler’s Lounge” स्थापित किया गया है, जो यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक एवं सहज यात्रा अनुभव प्रदान कर रहा है। इस सुविधा के माध्यम से यात्रियों को लगभग शून्य प्रतीक्षा समय में कनेक्टिविटी, समर्पित पैसेंजर लाउंज, ऑन-ग्राउंड सहायता तथा नए उपयोगकर्ताओं के लिए पहली यात्रा निःशुल्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अक्टूबर 2025 से अब तक इस पहल के माध्यम से
• 1.5 लाख से अधिक बाइक राइड्स
• 2 लाख से अधिक ऑटो राइड्स
• 1 लाख से अधिक कैब की बुकिंग्स सफलतापूर्वक संचालित की जा चुकी हैं।
 
इसी क्रम में अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर “Uber Managed Transit Hub” भी शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुव्यवस्थित, सुगम एवं आरामदायक बनाना है। इस हब में समर्पित Uber सहायता कियोस्क, ऑन-ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ, फुट ओवर ब्रिज (FOB) से सीधे जुड़ा एलिवेटेड पार्किंग ज़ोन तथा प्रतिदिन 1.10 लाख से अधिक यात्रियों के लिए व्यवस्थित बोर्डिंग प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सितंबर 2025 से अब तक इस व्यवस्था के माध्यम से 10 लाख से अधिक कैब बुकिंग्स दर्ज की जा चुकी हैं, जो यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं इस पहल की सफलता को दर्शाती हैं। यात्रियों से मिले उत्साहजनक प्रतिसाद एवं परिचालन सफलता को देखते हुए इस तरह की सुविधाओं का विस्तार अब मणिनगर रेलवे स्टेशन, वटवा रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर भी किया जा रहा है। यह पहल अहमदाबाद मंडल की स्मार्ट स्टेशन अवसंरचना, तकनीक-आधारित यात्री सेवाओं तथा एकीकृत शहरी मोबिलिटी समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो भारतीय रेलवे के “Ease of Travel” के विज़न के अनुरूप है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS