Sunday,06 September 2026,06:11 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
अहमदाबाद
रक्तदान सर्वोच्च मानव सेवा, हर स्वस्थ व्यक्ति बने जीवनदाता : वसुंधरा राजे
By Virat baibhav | Publish Date: 17/5/2026 2:57:24 PM
रक्तदान सर्वोच्च मानव सेवा, हर स्वस्थ व्यक्ति बने जीवनदाता : वसुंधरा राजे

जयपुर। जयपुर में स्वास्थ्य कल्याण रक्त केंद्र के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाग लेकर रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. अग्रवाल और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 32 वर्षों से संस्था निरंतर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में समर्पित भाव से जुटी हुई है, जो अत्यंत प्रेरणादायक है। वसुंधरा राजे ने कहा कि “वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य है।” उन्होंने बताया कि भारत में हर दो सेकंड में किसी न किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि हर वर्ष लगभग 12 लाख यूनिट रक्त की कमी के कारण अनेक लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान नि:स्वार्थ सेवा, सामाजिक एकता और इंसानियत का सबसे बड़ा प्रतीक है। यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिसमें व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के किसी की जिंदगी बचाने में सहभागी बनता है। राजे ने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी के लिए जीवन का आधार बन सकती है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS