Sunday,06 September 2026,05:09 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
राज्य
राजस्थान में भीषण गर्मी, श्रीगंगानगर 46.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म
By Virat baibhav | Publish Date: 21/5/2026 2:44:50 PM
राजस्थान में भीषण गर्मी, श्रीगंगानगर 46.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म

जयपुर। राजस्थान में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश शहर तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं की चपेट में रहे। श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं पिलानी (झुंझुनूं) में 45.3 डिग्री, फलोदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, चूरू में 44.5 डिग्री तथा कोटा और अलवर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिन तक प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश जिलों में गर्म हवाओं का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। राजधानी जयपुर में तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम 31.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दिनभर चुभती धूप के कारण आमजन बेहाल रहे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमेर रोड स्थित जोरावर सिंह गेट के पास पेट्रोल पंप परिसर में लगातार पानी का छिड़काव किया गया। वहीं सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने अपेक्स बैंक परिसर में ‘परिंडा बांधो अभियान’ का शुभारंभ कर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS