अहमदाबाद
राजकोट मंडल ने तकनीकी क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
By Virat baibhav | Publish Date: 27/5/2026 4:40:20 PMवीरमगाम सेक्शन में अत्याधुनिक MPLS आधारित ट्रेन कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम शुरू
राजकोट। पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल ने रेल संचार प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 26 मई, 2026 को राजकोट–वीरमगाम सेक्शन में वर्तमान CCEO आधारित ट्रेन ट्रैफिक कम्युनिकेशन सिस्टम (TCCS) को सफलतापूर्वक अत्याधुनिक MPLS-VoIP आधारित ट्रेन कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम में माइग्रेट कर दिया है। राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार, इस तकनीकी उन्नयन के साथ राजकोट–वीरमगाम सेक्शन में LSR/LER आधारित IP-MPLS बैकबोन नेटवर्क सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। यह आधुनिक प्रणाली रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, तेज, विश्वसनीय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस परियोजना के अंतर्गत कुल लगभग 314.5 किलोमीटर रेलखंड एवं 35 रेलवे स्टेशनों को जोड़ा गया है, जिसमें राजकोट–वीरमगाम मुख्य रेलखंड (182 किमी), वांकानेर–नवलखी रेलखंड (98 किमी) तथा सुरेंद्रनगर–ध्रांगध्रा रेलखंड (34.5 किमी) शामिल हैं।