Sunday,06 September 2026,04:59 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
अहमदाबाद
अहमदाबाद: पीएम स्वनिधि लोन कल्याण मेले का आयोजन, 100 से अधिक लाभार्थी हुए शामिल
By Virat baibhav | Publish Date: 8/6/2026 3:03:33 PM
अहमदाबाद: पीएम स्वनिधि लोन कल्याण मेले का आयोजन, 100 से अधिक लाभार्थी हुए शामिल

अहमदाबाद। अहमदाबाद के वस्त्रापुर क्षेत्र के निकट स्थित कल्याण कम्युनिटी हॉल में सोमवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के मेयर हितेश बारोट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले में लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।  केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अर्बन कम्युनिटी डेवलपमेंट (यूसीडी) विभाग ने इस मेले का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शहरी फेरीवालों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मेले में 100 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया। पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहले चरण में 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये और दूसरे चरण में 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक के ऋण की सुविधा प्रदान की गई है। कार्यक्रम में लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल लेनदेन के लिए प्रशिक्षण और क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। आयोजकों का मानना है कि यह मेला स्ट्रीट वेंडर्स को केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। अहमदाबाद के मेयर हितेश बारोट ने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 100 लोगों को ऋण दिया गया है। लाभार्थी राधा बेन नाइका ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "स्वनिधि लोन मिलने से मेरी स्थिति बेहतर हुई है। पहले मुझे 10 हजार रुपये का लोन मिला था और अब 25 हजार रुपये का लोन मिला है। मैंने कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया था, जिससे मुझे काफी फायदा हुआ है। लोन से मेरा परिवार चल रहा है और मेरा बच्चा पढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। इस लोन की मदद से मैं आय अर्जित कर रही हूं।" लाभार्थी वैशाली सोनी ने आईएएनएस से कहा, "स्वनिधि लोन के लिए मैं यहां आई हूं। इस लोन से मुझे काफी फायदा हुआ है। सरकार की योजनाओं का मुझे लाभ मिला है। मुझे 50 हजार रुपये का लोन मिला है। मैं सरकार का आभार व्यक्त करती हूं। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह लोन काफी सहायक है। मैं मुख्यमंत्री और गुजरात सरकार का भी आभार व्यक्त करती हूं।"
 
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS