Sunday,06 September 2026,04:54 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाईलंदन स्क्वैश क्लासिक: अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की शिवसांगरी से हारीं
राज्य
राजस्थान में रात में भारी ठंड: फतेहपुर, लूणकरणसर में पारा 3.2 डिग्री
By Virat baibhav | Publish Date: 3/12/2025 3:18:19 PM
राजस्थान में रात में भारी ठंड: फतेहपुर, लूणकरणसर में पारा 3.2 डिग्री

जयपुर। राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई और कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात को फतेहपुर (सीकर) और लूणकरणसर (बीकानेर) में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज करने वाले अन्य स्थानों में चुरू में पांच डिग्री सेल्सियस, नागौर में 5.5 डिग्री और पिलानी (झुंझुनू) में 5.7 डिग्री सेल्सियस शामिल है। सीकर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में 7.1 डिग्री, और झुंझुनू में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर में 8.2 डिग्री, दौसा में 8.8 डिग्री और जैसलमेर में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। करौली में 10 डिग्री सेल्सियस और अंता (बारां) में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की ठंड रहने के साथ ही बृहस्पतिवार से जयपुर और बीकानेर संभागों में शीत लहर चलने का अनुमान जताया है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS