Tuesday,13 October 2026,10:17 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
गांधी-शास्त्री जयंती पर पतंजलि विवि ने निकाली स्वच्छता और नशामुक्ति रैली
आचार्य बालकृष्ण ने दिलाई स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 2/10/2026 9:12:45 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर पतंजलि विवि ने निकाली स्वच्छता और नशामुक्ति रैली

आचार्य बालकृष्ण ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश।

हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार’ और ‘नशामुक्त भारत’ अभियान चलाया गया।

स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त समाज की शपथ

कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने विश्वविद्यालय परिवार को स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, इसे दैनिक जीवन में अपनाना होगा। हर कार्य के लिए प्रशासन पर निर्भर रहना उचित नहीं, हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। साध्वी देवप्रिया ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ देश से ही समृद्ध भारत की परिकल्पना साकार होगी, गंदगी मुक्त देश रोगों से बचेगा।

जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक जागरूकता रैली निकाली गई। एनसीसी, एनएसएस, योग, आयुर्वेद, दर्शन, संस्कृत, पत्रकारिता सहित सभी संकायों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘नशामुक्त भारत-स्वस्थ भारत’ के नारों, बैनरों और पोस्टरों से लोगों को जागरूक किया।

श्रमदान कर की साफ-सफाई

रैली के बाद आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में सभी ने श्रमदान कर कचरा एकत्र किया, साफ-सफाई की और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक कर युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान गांधी जी के स्वच्छता और शास्त्री जी के सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को याद किया गया। अभियान में प्रो. मयंक अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र मित्तल, डॉ. ऋत्विक बिसारिया, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. श्रीकृष्ण चंडक, डॉ. निर्विकार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS