Sunday,14 December 2025,10:20 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
मनोरंजन
अमर प्रेम का अंदाज वापस आ गया है: सलमान खान
By Virat baibhav | Publish Date: 7/4/2025 11:36:15 PM
अमर प्रेम का अंदाज वापस आ गया है: सलमान खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान ने सिनेमाघरों में अपनी 1994 की फिल्म अंदाज अपना अपना के पुन: रिलीज से पहले सोमवार को इसका नया ट्रेलर जारी किया। फिल्म अंदाज अपना अपना का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था और इसमें आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी, हालांकि तब फिल्म इतनी अधिक कमाई नहीं कर पाई थी। विनय पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म 25 अप्रैल को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर और सलमान ने क्रमश: अमर और प्रेम की भूमिका निभाई है, जो रवीना नामक अमीर लड़की को लुभाने का प्रयास करते हैं, जिससे उसके पिता की संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। सलमान ने एक्स पर फिल्म के नए ट्रेलर का लिंक साझा करते हुए लिखा, अमर प्रेम का अंदाज वापस आ गया है... अंदाज अपना अपना 25 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS