Sunday,14 December 2025,10:29 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
मनोरंजन
फिल्म रेड 2 ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 32.76 करोड़ रुपए की कमाई की
By Virat baibhav | Publish Date: 3/5/2025 4:02:51 PM
फिल्म रेड 2 ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 32.76 करोड़ रुपए की कमाई की

नई दिल्ली। अभिनेता अजय देवगन अभिनीत फिल्म रेड 2 ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 32.76 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड का ही अगला भाग है, जिसमें देवगन ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी।  प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की जानकारी दी। फिल्म रेड 2 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 19.71 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 13.05 करोड़ रुपए कमाए। पोस्ट में कहा गया, इस रेड की गूंज बड़ी दूर तक जाएगी। अपनी टिकट बुक करें। रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।  फिल्म में रितेश देशमुख और वानी कपूर ने भी भूमिका निभाई है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS