Saturday,17 January 2026,09:48 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
मनोरंजन
अनिल कपूर की मां निर्मल का अंतिम संस्कार
By Virat baibhav | Publish Date: 3/5/2025 4:05:40 PM
अनिल कपूर की मां निर्मल का अंतिम संस्कार

 मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शनिवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कपूर परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे। निर्मल कपूर का मुंबई के एक एक निजी अस्पताल में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण शुक्रवार शाम को निधन हो गया था।

निर्मल का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान मौजूद अनुपम खेर, अरबाज खान, रानी मुखर्जी और ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी सहित फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थी। निर्मल कपूर ने फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर शादी की थी और दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें अनिल, रीना, बोनी और संजय शामिल हैं। वहीं, उनके पोते एवं पोतियों में सोनम कपूर, रिया, हर्षवर्द्धन, अर्जुन, जान्हवी, खुशी और अंशुला, शनाया, जहान और मोहित मारवाह हैं। कपूर परिवार ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि निर्मल कपूर का निधन हो गया है। बयान में कहा गया, उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया। वह अपने पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गईं। मां के निधन के तुरंत बाद अनिल कपूर उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के जरिए लेकर घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाई संजय कपूर, बहन रीना कपूर और भतीजे अर्जुन कपूर मौजूद थे।  अनन्या पांडे, जावेद अख्तर, जैकी श्रॉफ और वीर पहारिया सहित कई हस्तियों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS