Saturday,19 July 2025,10:08 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
बिजनेस
अरविंद श्रीवास्तव ने संभाला राजस्व सचिव का कार्यभार
By Virat baibhav | Publish Date: 1/5/2025 4:09:02 PM
अरविंद श्रीवास्तव ने संभाला राजस्व सचिव का कार्यभार

नई दिल्ली। अरविंद श्रीवास्तव ने वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव का पदभार बृहस्पतिवार को संभाल लिया। कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवाएं दी हैं।
 इससे पहले, श्रीवास्तव ने वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के बजट प्रभाग में संयुक्त सचिव, एशियाई विकास बैंक में विकास अधिकारी, वित्त विभाग के सचिव (बेंगलुरु), शहरी विकास विभाग के सचिव (बेंगलुरु) और शहरी बुनियादी ढांचे विकास तथा वित्त निगम (कर्नाटक) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया है।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 18 अप्रैल 2025 को श्रीवास्तव को राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया था।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS