Saturday,19 July 2025,12:02 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
बिजनेस
बीते वित्त वर्ष में लौह अयस्क उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़ा
By Virat baibhav | Publish Date: 5/5/2025 3:53:46 PM
बीते वित्त वर्ष में लौह अयस्क उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली। देश का लौह अयस्क उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन रहा है।  खान मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। लौह अयस्क का उत्पादन 2023-24 में 27.7 करोड़ टन रहा था।  लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योग यानी इस्पात में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है।  मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 2024-25 में बढ़कर 38 लाख टन हो गया, जो 2023-24 में 34 लाख टन था।  
प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 2023-24 के 41.6 लाख टन (एलटी) से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 42 लाख टन हो गया। परिष्कृत तांबे के उत्पादन में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 2023-24 के 5.09 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 5.73 लाख टन हो गया। भारत दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है। इसके अलावा यह परिष्कृत तांबे के शीर्ष 10 उत्पादकों में से एक है और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS