Friday,17 July 2026,07:38 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
चंडीगढ़
पंजाब: एफबीआई का वीडियो वायरल होने के बाद टांडा एसएचओ लाइन हाजिर, एसपी जालंधर ग्रामीण करेंगे जांच
By Virat baibhav | Publish Date: 8/7/2026 4:10:19 PM
पंजाब: एफबीआई का वीडियो वायरल होने के बाद टांडा एसएचओ लाइन हाजिर, एसपी जालंधर ग्रामीण करेंगे जांच

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टांडा के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले की जालंधर के एसपी प्रामीण जांच करेंगे।  जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एफबीआई की तरफ से कुछ आरोप लगाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और बड़ी रकम मांगने से संबंधित आरोपों का जिक्र है। वीडियो वायरल होने के बाद होशियारपुर के एसएसपी की ओर से कार्रवाई करते हुए टांडा एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार डीआईजी की तरफ से इस मामले में इंक्वायरी मार्क कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो और जानकारी के आधार पर सामने आया है। अभी तक भारत सरकार या पंजाब सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। एसएसपी ने आगे कहा कि मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर एसएचओ टांडा को लाइन हाजिर किया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS