Thursday,11 June 2026,04:34 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
महापौर ने प्रिंटर अपार्टमेंट हाउसिंग सोसाइटी में एरोबिन का लोकार्पण किया
By Virat baibhav | Publish Date: 2/6/2026 8:00:41 PM
महापौर ने प्रिंटर अपार्टमेंट हाउसिंग सोसाइटी में एरोबिन का लोकार्पण किया

नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने रोहिणी क्षेत्र के वार्ड नंबर-53 में स्थित प्रिंटर अपार्टमेंट हाउसिंग सोसाइटी में एरोबिन का लोकार्पण किया। महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि एरोबिन की सहायता से एक बार में एक बिन में 10 किलो गीले कूड़े को बायो कल्चर की सहायता से कंपोस्ट खाद में बदल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण सेग्रीगेशन एवं निस्तारण करने में सहायता मिलेगी। इसी के साथ महापौर ने रोहिणी क्षेत्र में सडक़ों की गहन सफाई का अभियान भी चलाया। इस अवसर पर रोहिणी क्षेत्र की उपायुक्त ऋ षिता गुप्ता, निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्वच्छता सैनिक भी उपस्थित रहे। महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि एरोबिन की सहायता से एक बार में एक बिन में 10 किलो गीले कूड़े को 40 दिनों के अंदर कंपोस्ट खाद में बदला जा सकता है और इसमें से किसी प्रकार की कोई भी दुर्गंध भी नहीं आती। उन्होंने हाउसिंग सोसाइटी से अपने प्रांगण में एरोबिन स्थापित करने की मुहिम से जुडऩे का अनुरोध किया ताकि कचरे को स्त्रोत पर ही पृथक सेग्रीगेशन करके निस्तारण करने की मुहिम को बल मिले। प्रवेश वाही ने कहा कि इस प्रकार की छोटी छोटी पहलों को अपनाकर हम कूड़े की लैंडफिल साइट पर जाने से रोक सकते हैं। प्रवेश वाही ने कहा कि हम दिल्ली की लैंडफिल साइटों को तय समय में खत्म करने की दिशा में बड़ी तेजी के साथ अग्रसर हैं और आने वाले समय में हम दिल्ली के इस कलंक को मिटा कर रहेंगे। प्रवेश वाही ने इस अवसर पर दिल्ली के नागरिकों से भी अपील की कि कूड़ा हमेशा कूड़े की गाड़ी या फिर निर्धारित जगह पर ही डाले। उन्होंने कहा कि दिल्ली को साफ  एवं स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इस दौरान महापौर प्रवेश वाही ने अधिकारियों को हाउसिंग सोसाइटियों के बाहर स्लैब डालने के आदेश दिए। महापौर प्रवेश वाही ने रोहिणी क्षेत्र के रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन से सडक़ों की गहन सफाई के अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सडक़ों की जेटिंग मशीन एवं मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन के द्वारा सफाई की गई। गहन सफाई अभियान के दौरान महापौर प्रवेश वाही ने गलियों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने स्वच्छता कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य किया। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम दिल्ली को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में दिल्ली के नागरिकों का समर्थन अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली को साफ  स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS