Thursday,13 August 2026,05:16 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
ताजा खबरें
खिलाडिय़ों से मुलाकात कर शिक्षा मंत्री ने दिया विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने का भरोसा
By Virat baibhav | Publish Date: 4/8/2026 7:49:57 PM
खिलाडिय़ों से मुलाकात कर शिक्षा मंत्री ने दिया विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने का भरोसा

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा और खेल मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को भारत की दो प्रतिष्ठित खिलाडिय़ों—विश्व जूनियर गल्र्स स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह और राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन से भेंट कर उनके साथ विस्तृत चर्चा की।  सूद ने दोनों खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। स्क्वैश के माध्यम से दिल्ली के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पहल। शिक्षा मंत्री ने दिल्ली की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में विश्व जूनियर गल्र्स स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अनाहत एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बैठक के दौरान अनाहत सिंह ने दिल्ली के युवाओं के बीच स्क्वैश को अधिक लोकप्रिय एवं सुलभ बनाने के संबंध में अपने सुझाव साझा किए। आशीष सूद ने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार स्क्वैश के जमीनी स्तर पर विकास, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा युवा खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। सूद ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एवं विश्व चैंपियन मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन से भी मुलाकात की। लवलीना ने हाल ही में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। मूल रूप से असम की रहने वाली लवलीना अब दिल्ली में रह  रही हैं। बैठक के दौरान लवलीना बोरगोहेन ने दिल्ली में मुक्केबाज़ी की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त करते हुए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास हेतु सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। इस पर आशीष सूद ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार सक्रिय और पूर्व खिलाडिय़ों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेगी। इन चर्चाओं के आधार पर खेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण केंद्रों को सुदृढ़ करने और राजधानी में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। अंत में आशीष सूद ने दोनों खिलाडिय़ों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले वर्षों में भी भारत के लिए अनेक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS