नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को द्वारका गोल्फ कोर्स की लाइफटाइम मेंबरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने पर अभूतपूर्व प्रतिक्रिया प्राप्त हुई, सदस्यता प्राप्त होने के मात्र 11 दिनों के अंदर ही कुल लाइफ टाइम मेंबरशिप के रजिस्ट्रेशनकी संख्या निर्धारित कुल मेंबरशिप से अधिक हो गई। डीडीए द्वारा उपलब्ध 850 लाइफटाइम मेंबरशिप के लिए अब तक 856 आवेदकों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक प्राप्त हुए 856 आवेदनों में से, 600 मेंबरशिप के लिए गैर-सरकारी श्रेणी में 636 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे यह श्रेणी ओवर-सब्सक्राइब हो गई है। सरकारी श्रेणी को भी उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है, जिसमें 250मेंबरशिप के लिए 220 आवेदन प्राप्त हुए हैं और यह श्रेणी भी पूर्ण सदस्यता के निकट पहुंच गई है। डीडीए द्वारा कुल 850 लाइफटाइम मेंबरशिप की पेशकश की जा रही है, जिनमें गैर-सरकारी श्रेणी में 600 मेंबरशिप तथा सरकारी श्रेणी में 250 मेंबरशिप हैं। इसके अतिरिक्त, आवेदकों के लिए 3-वर्षीय एवं 5-वर्षीय अवधि की मेंबरशिप का विकल्प भी ले सकते हैं, जिससे विभिन्न आवश्यकताओं वाले गोल्फ खिलाडिय़ों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी। इच्छुक आवेदक 2,500 रु. के नॉन-रिफंडेबलरजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदनों की जाँच के बाद,सफल आवेदकों को मेंबरशिप ऑफर किए जाने की तिथि से 30 दिनों के अंदर निर्धारित मेंबरशिपफीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। जिन श्रेणियों में पात्र आवेदनों की संख्या उपलब्ध मेंबरशिप से अधिक होगी, उन श्रेणियों में रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के उपरांत पूर्णत: कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से मेंबरशिप का आवंटन किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी, निष्पक्ष एवं पक्षपात-रहित सुनिश्चित की जा सके। आवेदकों को केवल एक ही आवेदन प्रस्तुत किए जाने की सलाह दी जाती है,क्योंकि एक ही आवेदक द्वारा एक से अधिक आवेदन किए जाने परउनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। लाइफटाइम मेंबरशिप हेतु मेंबरशिपफीस सरकारी श्रेणी के लिए 3.50 लाख रुपये तथा गैर-सरकारी श्रेणी के लिए 7.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, 3-वर्षीय मेंबरशिपफीस सरकारी श्रेणी के लिए 1.20 लाख रुपयेतथा गैर-सरकारी श्रेणी के लिए 2.50 लाखरुपये निर्धारित है। इसी प्रकार, 5-वर्षीय मेंबरशिपफीस क्रमश: सरकारी श्रेणी के लिए 1.80 लाखरुपये तथा गैर-सरकारी श्रेणी के लिए 4.50 लाख रुपयेनिर्धारित की गई है। वर्ष 2024 में आरंभ किए गए18-होल चैम्पियनशिप द्वारका गोल्फ कोर्स, सेक्टर-24, द्वारका 158 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और उच्चन गुणवत्ताक वाले ग्रीन्स् के साथ इसकी कुल लंबाई 7,377 गज है। इस गोल्फुकोर्स में नार्थ शोर एसएलटी घास के फेयरवे जो भारत में इस प्रकार के प्रथम है, के साथ 52 बे युक्त 375 गज लंबी देश की सबसे लंबी ड्राइविंग रेंज है। गोल्फ कोर्स में आधुनिक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है, जिनमें क्लब हाउस, रेस्टोरेंट, स्नैक कियोस्क, कैफेटेरिया, सम्मेलन कक्ष, बहुउद्देशीय सभागार, टेक स्टूडियो, व्याख्यान कक्ष, प्रो-शॉप्स, उपकरण फिटमेंट स्टूडियो, स्विमिंग पूल तथा सॉना एवं स्टीम सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, युवा एवं उदीयमान गोल्फ खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षिण हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में एक गोल्फ अकादमी भी स्थापित की जा रही है। इस परियोजना में अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत स्वचालित सिंचाई प्रणाली, भूमिगत जल निकासी तंत्र और स्टॉर्मवॉटर रिचार्ज वेल की व्यवस्था की गई है, जिससे जल संसाधनों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित होने के साथ-साथ इस सुविधा का सतत् एवं पर्यावरण-अनुकूल संचालन संभव हो सके। राष्ट्रीय राजधानी में खेल अवसंरचना के विकास एवं खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में डीडीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में डीडीए द्वारा 18 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 4 मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा 3 पब्लिक गोल्फ कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से दिल्ली वासियों को उच्च गुणवत्ता की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित रजिस्ट्रेशन विंडोके अंदर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर इस अवसर का लाभ उठाएं और रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने से पूर्व भारत के उत्कृष्ट चैम्पियनशिप गोल्फ कोर्सों में से एक की सदस्यता प्राप्त करने का अवसर सुनिश्चित करें।