Tuesday,13 October 2026,10:05 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
बड़ी खबर
कचरा पृथक्करण को लेकर निगम की विशेष बैठक आयोजित
उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत ने की बैठक की अध्यक्षता
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 2/10/2026 6:56:26 PM
कचरा पृथक्करण को लेकर निगम की विशेष बैठक आयोजित

उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत ने की बैठक की अध्यक्षता

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने ठोस कचरा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने,कचरे के स्रोत पर पृथक्करण को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता व्यवस्था में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर 2026 को निगम की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप-महापौर डॉ.मोनिका पंत ने की। बैठक में पार्षदों ने ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 चार-तरीके से कचरा पृथक्करण,सर्कुलर इकोनॉमी, बल्क वेस्ट जनरेटर के पंजीकरण तथा स्वच्छता कर्मियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक के दौरान मुख्य अभियंता द्वारा पार्षदों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कचरे के स्रोत पर ही उचित पृथक्करण, कचरे के वैज्ञानिक संग्रहण एवं प्रबंधन, पुनर्चक्रण तथा संसाधनों के पुन: उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही चार तरीके से कचरा पृथक्करण की आवश्यकता पर जानकारी देते हुए बताया कि घरों, संस्थानों, बाजारों तथा अन्य प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग रखना ठोस कचरा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्षदों को इस दिशा में जन-जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन अभियान चलाने की आवश्यकता से भी अवगत कराया। उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए नियमों की जानकारी उनके जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी तीनों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निगम के निर्वाचित प्रतिनिधि अपने-अपने वार्डों में नागरिकों, आरडब्ल्यूए,बाजार संगठनों, संस्थानों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कचरे का स्रोत पर ही उचित पृथक्करण होने से उसके संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और पुनर्चकण की पूरी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके लिए वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान,डेमोंस्ट्रेशन ड्राइव और नागरिक संवाद कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन से जुड़ी स्थानीय समस्याओं और चुनौतियों को भी सामने रखा। उन्होंने कचरा पृथक्करण को प्रभावी बनाने नियमित जागरूकता अभियान चलाने बल्क वेस्ट जनरेटर के पंजीकरण एवं अनुपालन को मजबूत करने कचरा संग्रहण व्यवस्था में सुधार तथा स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उप-महापौर ने कहा कि स्वच्छता और बेहतर कचरा प्रबंधन सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को पार्षदों द्वारा दिए गए सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं जनभागीदारी के संदेश को व्यवहार में उतारते हुए दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए निगम और नागरिकों के बीच निरंतर सहयोग आवश्यक है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS