Saturday,19 July 2025,10:31 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
शहर
नेता सदन प्रवेश वाही ने निगम विद्यालय में किया पौधारोपण
By Virat baibhav | Publish Date: 5/7/2025 6:53:39 PM
नेता सदन प्रवेश वाही ने निगम विद्यालय में किया पौधारोपण

 नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के नेता सदन प्रवेश वाही ने माडल बस्ती स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय जिसमें उन्होंने 50 साल पूर्व प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण की थीए का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उल्लेखनीय है कि वाही ने वर्ष 1974 तक इसी निगम स्कूल में अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी। अपने बचपन के शिक्षकों को याद करके वाही भावुक हो गए। उन्होंने उपस्थित लोगों से उन दिनों के सहपाठी व मित्रों की चर्चा की। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक संजय गोयल, प्रधानाचार्य जितेंद्र सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सभी स्कूल बहुत ही अच्छा शिक्षा प्रदान करते हैं और निगम की भाजपा सरकार निगम स्कूलों के निरन्तर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर वाही ने प्रधानाचार्य जितेंद्र को राम दरबार की भेंट प्रदान की। प्रधानाचार्य ने नेता सदन को स्कूल की समस्याओं से अवगत कराया। वाही ने उन्हें आश्वास्त किया कि उनकी इस संबंध में हर संभव मदद की जाएगी। वाही ने कहा की अधिक से अधिक पेड़ लगेंगे तो शुद्ध प्राण वायु मिलेगी जिससे जीवन की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि ष्हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका पालन पोषण करना चाहिए। 

 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS