Thursday,12 February 2026,03:05 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
देश और समाज के लिए काम करना शुरू कर दें युवा तो बदलाव निश्चित: रेखा गुप्ता
By Virat baibhav | Publish Date: 3/9/2025 8:46:56 PM
देश और समाज के लिए काम करना शुरू कर दें युवा तो बदलाव निश्चित: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को युवाओं से आह्वान किया कि जब हम संस्कृति का हरण होते देखें, जब सभ्यता और संस्कारों को मिटते देखें, तो हमें आवाज़ उठानी ही होगी। प्रभु कृष्ण के अनुयायी होने के नाते हमें वही साहस दिखाना होगा कि गलत को गलत कहने की ताकत रखें, चाहे सामने कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो। यदि हम सब थोड़ा-थोड़ा करके देश और समाज के लिए काम करना शुरू कर दें, तो बदलाव निश्चित है। मुख्यमंत्री ने यह विचार इस्कॉन द्वारा आयोजित ‘कॉन्टेंट क्रिएटर्स समिट’ में व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय भारतीय संस्कृति, पर्यटन एवं वेलनेस था। इस आयोजन में 500 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। कार्यक्रम में दिल्ली के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की ब्रिगेड दिन प्रतिदिन बढऩी चाहिए क्योंकि अब देश को आपकी ज़रूरत है। कोई भी व्यक्ति हमारे देश की ओर उंगली उठाए और हम चुप रहें, ऐसा हो नहीं सकता। जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए योद्धा बनने का समय है। यह लड़ाई चाहे मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से लड़ी जाए, उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सरहद पर बंदूक उठाकर लड़ी जाती है। जब हम संस्कृति का हरण होते देखें, जब सभ्यता और संस्कारों को मिटते देखें, तो हमें आवाज़ उठानी ही होगी। प्रभु कृष्ण के अनुयायी होने के नाते हमें वही साहस दिखाना होगा कि गलत को गलत कहने की ताकत रखें, चाहे सामने कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो। यदि हम सब थोड़ा-थोड़ा करके देश और समाज के लिए काम करना शुरू कर दें, तो बदलाव निश्चित है। दिल्ली सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जोडऩा है। विशेषकर ऐसे युवा जिनकी आवाज़ मुखर है और जिन्हें पूरी दुनिया सुनती है, उन्हें एक जगह पर लाकर सही दिशा देना समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से यह संदेश जाता है कि संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्रहित को बढ़ाने में युवाओं की सक्रिय भूमिका कितनी ज़रूरी है। जब नई पीढ़ी इन मूल्यों से जुड़ेगी, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर इस्कॉन ने घोषणा की कि आगामी 12 अक्टूबर को दिल्ली में मेगा यूथ इवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 15,000 युवा सदस्य भाग लेंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान और ‘विकसित भारत’ पहल को समर्पित होगा। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली को एक ऐसे शहर के रूप में प्रस्तुत करना है, जहां हर नागरिक और पर्यटक भारतीय संस्कृति को न केवल देख सके, बल्कि उसे जी भी सके और महसूस भी कर सके।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS