Sunday,15 March 2026,06:52 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
टूटी ड्रेन जोडऩे का काम हुआ शुरू, हालात जल्द होंगे सामान्य: रेखा गुप्ता
By Virat baibhav | Publish Date: 3/9/2025 8:47:54 PM
टूटी ड्रेन जोडऩे का काम हुआ शुरू, हालात जल्द होंगे सामान्य: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। हरियाणा के बहादुरगढ़ (झज्जर) इलाके में मंगलवार को मुंगेशपुर ड्रेन का एक हिस्सा टूट गया था। इस घटना के कारण दिल्ली बॉर्डर पर सटे गांव व कच्ची कॉलोनियों में पानी भरना शुरू हो गया। मामला गंभीर था। जब इसकी जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिली तो उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर मंत्रणा की, जिसके बाद ड्रेन जोडऩे का काम शुरू हो गया। वहां सबसे पहले दिल्ली और उसके बाद हरियाणा का अमला पहुंचा। एनडीआरएफ की टीम ने भी घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया। समस्या की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के जनप्रतिनिधि भी वहां लगातार दौरा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह ड्रेन मंगलवार को दोपहर बाद नजफगढ़- बहादुरगढ़ बॉर्डर के पास टूट गई। इसे मुंगेशपुर ड्रेन कहा जाता है। इसके टूटते ही दिल्ली की तरफ के गांव झड़ौदा व आसपास की कच्ची कॉलोनियों में ड्रेन का पानी भरने लगा। मामले की गंभीरता का देखते हुए दक्षिण-पश्चिम जिले के डीएम एम चैतन्य प्रसाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने रात से सुबह साढ़े चार बजे तक ड्रेन जोडऩे के कार्य की निगरानी की। मौके पर ही एनडीआरएफ की टीमें भी पहुंचाई गई। मामले की सूचना मुख्य सचिव तक भी पहुंचाई गई। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्रेन टूटने की सूचना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी। मुख्यमंत्री ने आधी रात को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से टेलीफोन पर बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल को आवश्यक निर्देश जारी किए, जिसके बाद उन्होंने रात को ही प्रभावित क्षेत्रों से करीब 2 हजार लोगों को निकालकर उन्हें डीटीसी बस से बाबा हरिदास मंदिर व झड़ौदा स्थित एमसीडी स्कूल के अस्थायी शेल्टर होम में पहुंचाया और उनके खानपान की भी व्यवस्था की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक  नीलम पहलवान आदि ने अधिकारियों से बात की और समस्या का जल्द निवारण करने को कहा। देर तक यह एक्शन चला और रात-भर पानी को थामने की कोशिशें चलती रहीं। दिल्ली के अधिकारी ड्रेन को जोडऩे की मदद कर रहे हैं। इस काम में हरियाणा के संबंधित विभाग के अधिकारी भी उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि घटनास्थल पर युद्धस्तर का काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जलभराव से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की मदद की जरूरत होगी, सरकार तुरंत मदद मुहैया कराएगी।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS