Tuesday,18 August 2026,10:23 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
शहर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की
By Virat baibhav | Publish Date: 3/10/2025 8:20:46 PM
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। राधाकृष्णन ने पिछले महीने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीर भी साझा की है। रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा कि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन जी से भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आपका राष्ट्र की प्रगति, संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण, साथ ही आपका समृद्ध राजनैतिक व प्रशासनिक अनुभव, संसद के उच्च सदन को नई दिशा प्रदान करेगा और राष्ट्र के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आपके यशस्वी, प्रभावशाली और प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए हृदय से शुभकामनाएं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS