ताजा खबरें
रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
By Virat baibhav | Publish Date: 3/10/2025 8:22:12 PMनई दिल्ली। भारतीय रेलवे पर 1 से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई मशीनों, उपकरणों और संयंत्रों, सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। कचरे के अलग-अलग संग्रह के लिए स्टेशनों पर पर्याप्त कूड़ेदान और गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदानों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई और यात्रियों को इन कूड़ेदानों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नालियों और शौचालयों की सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया। हाइड्रेंट पाइप के उचित रखरखाव और स्टैकिंग का निरीक्षण किया गया।