Sunday,14 December 2025,10:22 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
दिल्ली के स्कूलों में हुई ‘डिज़ास्टर रेडी स्कूल कैंपेन’ की शुरुआत
By Virat baibhav | Publish Date: 2/12/2025 8:16:59 PM
दिल्ली के स्कूलों में हुई ‘डिज़ास्टर रेडी स्कूल कैंपेन’ की शुरुआत

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराजयपाल (एलजी) वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘डिजास्टर रेडी स्कूल कैंपेन’ का शुभारंभ किया। यह अभियान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत पहले चरण में दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों सहित कुल 2000 से अधिक विद्यालयों में दो-दिवसीय संरचित प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मनीष भारद्वाज, सदस्य एवं विभागाध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा भूकंप सुरक्षा ड्रिल, ड्रॉप-कवर-होल्ड डेमोंस्ट्रेशन आदि का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने इस कार्यक्रम को बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प बताया और कहा कि वर्तमान समय में इसकी विशेष आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सिस्मिक ज़ोन-4 में स्थित होने के कारण भूकंप की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील है और आग, हीट वेव, जलभराव आदि जैसे जोखिम इसे और भी चुनौतीपूर्ण बनाते हैं। एलजी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ज़ीरो कैजुअल्टी’ विज़न और उनके ग्लोबली मान्यता प्राप्त ‘10-पॉइंट्स एजेंडा’ के अनुरूप बताया, जिसमें जोखिम प्रबंधन, सामुदायिक लचीलापन, तकनीक आधारित अर्ली वार्निंग और संस्थागत स्तर पर आपदा तैयारी जैसे पहलू शामिल हैं। कार्यक्रम के कार्यान्वयन का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस अभियान को दिल्ली के सभी साढ़े पांच हजार स्कूलों में सेफ्टी ऑडिट के माध्यम से दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित किया जाएगा। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया, जिन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में इस अभियान को आरंभ करने की पहल की।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS