Thursday,11 June 2026,03:49 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
एजुकेशन
आईक्लास भर्ती 2026 : असिस्टेंट के 62 पदों के लिए 11 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल
By Virat baibhav | Publish Date: 2/6/2026 5:13:31 PM
आईक्लास भर्ती 2026 : असिस्टेंट के 62 पदों के लिए 11 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी (आईक्लास) ने अलग-अलग हवाई अड्डा/तैनाती के स्थान के अनुसार, संविदा के आधार पर तीन वर्ष की अवधि के लिए सहायक (सुरक्षा) के कुल 62 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।   आईक्लास की ओर से असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पोस्ट के लिए जारी 62 रिक्तियों में तिरुपति में 9, त्रिची में 23, मदुरै में 9, भुवनेश्वर में 9 और उदयपुर में 12 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईक्लास के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण (सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक) होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अंग्रेजी, हिंदी पढ़ने/बोलने की क्षमता और/या स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, बातचीत/इंटरव्यू, मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रथम वर्ष 21,500 रुपए, दूसरे वर्ष 22,000 रुपए, और तीसरे वर्ष 22,500 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS