Thursday,11 June 2026,04:21 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग व्यवस्था पर संसदीय समिति की समीक्षा
By Virat baibhav | Publish Date: 2/6/2026 5:22:02 PM
सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग व्यवस्था पर संसदीय समिति की समीक्षा

 
नई दिल्ली। संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति ने सीबीएसई की कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में लागू की गई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और कक्षा 9 एवं 10 में तीन-भाषा सूत्र के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।  संसद भवन एनेक्सी में मंगलवार को आयोजित इस बैठक में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा उठाई गई चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण विषय कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अपनाई जा रही ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली है। यह व्यवस्था उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटलीकरण के बाद परीक्षकों को कंप्यूटर स्क्रीन पर उत्तर जांचने की सुविधा देती है।सीबीएसई का कहना है कि इसका उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और अधिक मानकीकृत बनाना है। वहीं इसके लागू होने के बाद कई छात्रों ने मूल्यांकन समेत विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई हैं। ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से प्रभावित छात्रों को भी अपनी बात सीधे संसदीय समिति के सामने रखने का अवसर दिया गया। इसी क्रम में समिति के बुलाने पर छात्र सार्थक सिद्धांत संसद भवन एनेक्सी पहुंचे, जहां उन्होंने समिति के समक्ष प्रस्तुति देकर उन समस्याओं और अनुभवों को साझा किया जिनका सामना छात्रों को ओएसएम प्रणाली लागू होने के बाद करना पड़ा।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS