Monday,07 September 2026,11:06 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
एजुकेशन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर समेत 56 पदों पर भर्ती का अवसर, 18 सितंबर तक करें आवेदन
By Virat baibhav | Publish Date: 2/9/2026 3:46:47 PM
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर समेत 56 पदों पर भर्ती का अवसर, 18 सितंबर तक करें आवेदन

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ ने ड्राइवर के 25 और फराश के 31 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।   पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से ड्राइवर पोस्ट के लिए जारी 25 रिक्तियों में सामान्य श्रेणी के 21, एससी/एसटी/बीसी के 3 और पूर्व सैनिक का 1 पद शामिल हैं। वहीं, फराश के 31 पदों में सामान्य श्रेणी के 26, एससी/एसटी/बीसी के 3 और पूर्व सैनिक के 2 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त की रात 11:59 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर की रात 11:59 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से कम से कम 12वीं पास और मैट्रिक परीक्षा में पंजाबी/हिंदी में से कोई एक विषय होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास 'लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी)' का वैध लाइसेंस और कार चलाने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। वहीं, फराश पद के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान जरूरी है। आवेदकों की अधिकतम आयु दोनों पोस्ट के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 18 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन ड्राइवर पद के लिए आवेदकों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं, फराश पद के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू में परफॉर्मेंस और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को पद और वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो ड्राइवर पद के लिए पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों/राज्यों के जनरल और एससी/एसटी/बीसी वर्ग के लिए 1,000 रुपए; पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के क्षेत्रों/राज्यों के एससी/एसटी/बीसी वर्ग के लिए 800 रुपए और पूर्व सैनिक के लिए भी 800 रुपए तय किया गया है। वहीं, फराश पद के लिए पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों/राज्यों के जनरल और एससी/एसटी/बीसी वर्ग के लिए 700 रुपए; पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एससी/एसटी/बीसी वर्ग के लिए 600 रुपए और पूर्व सैनिक के लिए भी 600 रुपए तय किया गया है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS