Saturday,17 January 2026,10:48 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
एजुकेशन
झुग्गी से आया बच्चा बदल रहा लाखों जिंदगियां
By Virat baibhav | Publish Date: 6/7/2025 5:18:17 PM
झुग्गी से आया बच्चा बदल रहा लाखों जिंदगियां

नई दिल्ली। दिल्ली की झुग्गियों से एक परित्यक्त बच्चे की यह प्रेरणादायक कहानी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारक के रूप में सामने आई है। यह उसकी जिजीविषा और नि:स्वार्थ सेवा की ताकत का प्रमाण है जिससे वह आज लाखों गरीब बच्चों और महिलाओं की जिंदगी में बदलाव ला चुका है। उसकी यह अद्भुत सफलता संभव नहीं थी अगर आरएसएस सेवा भारती ने उसे सहारा नहीं दिया होता। उसकी जिंदगी तब बदली जब सेवा भारती ने उसका हाथ थाम कर अपराध और शोषण से बचाया।  भारत सरकार ने उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया है और संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी महिलाओं की स्थिति पर आयोग में उनके कार्यों की सराहना की है। वह बालक हैं देवेंद्र कुमार ‘लाड़ली फाउंडेशन’ के संस्थापक, जो भारत और विदेशों में जमीनी स्तर पर काम करने वाला ऐसा संगठन चला रहे हैं जो समाज के सबसे कमजोर वर्गों से जुड़े अहम मुद्दों को हल करने में जुटा है। देवेंद्र के निरंतर प्रयासों के चलते उन्हें भारत सरकार के दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। साथ ही उन्हें देश के चार राष्ट्रपतियों डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद और वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सराहना भी प्राप्त हुई है। 2020 में उनके असाधारण सामाजिक कार्यों के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय ने उन्हें पद्मश्री के लिए नामित किया। आज देवेंद्र ‘लाड़ली फाउंडेशन इंडिया’, ‘लाड़ली फाउंडेशन यूएसए’ और ‘लाड़ली फाउंडेशन अफ्रीका’ का नेतृत्व कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए सामाजिक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने इंडिया एवं ब्रिक्स समिट और क्लाइमेट कॉन्क्लेव जैसे बड़े वैश्विक सम्मेलनों का सफल आयोजन किया, जहां दुनियाभर के नेताओं ने सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा की। सेवा भारती द्वारा दिए गए संस्कारों ने उनकी यात्रा को एक उम्मीद की मिसाल बना दिया है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS