शहर
हरियाली के साथ मानव जीवन के लिए भी लाभकारी हैं औषधीय पौधे: प्रो. योगेश सिंह
By Virat baibhav | Publish Date: 26/9/2025 9:15:52 PMनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि औषधीय पौधे केवल हरियाली और ऑक्सीज़न ही नहीं देते, अपितु औषधियों के रूप में भी मानव जीवन के लिए लाभकारी हैं; इसलिए हमें अधिक से अधिक औषधीय पौधों का रोपण करना चाहिए। इसके साथ ही कुलपति ने कहा कि पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी की जानी चाहिए। प्रो. योगेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस रीगल लॉज स्थित जवाहर वाटिका के नजदीक पौधा रोपण के पश्चात संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कुलपति ने अपने हाथों से बेलपत्र का पौधा भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता, डीयू सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अनूप लाठर, गार्डन कमेटी की अध्यक्ष प्रो. रूपम कपूर, प्रो. परमजीत, प्रो. सुरेंद्र, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. सुभाष चंद, पवन सोंटी व महेंद्र रावत आदि ने भी पौधा रोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय गार्डन कमेटी और यूथ फॉर उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।