Thursday,11 June 2026,04:10 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
मनोरंजन
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर दी नए प्रोजेक्ट की जानकारी, लिखा- 'बेसब्री से कर रही हूं इंतजार'
By Virat baibhav | Publish Date: 3/6/2026 3:44:51 PM
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर दी नए प्रोजेक्ट की जानकारी, लिखा- 'बेसब्री से कर रही हूं इंतजार'

मुंबई। अभिनेत्री प्रीति जिंटा लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। बुधवार को उन्होंने एक सोशल मीडिया के जरिए बताया कि इस प्रोजेक्ट को सभी के साथ शेयर करने का वे बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले थोड़ा आराम कर रही हूं। मैं आप सभी के साथ इस नए प्रोजेक्ट को शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। बहुत जल्द इसकी जानकारी दूंगी।" अभिनेत्री प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'वाइब' और 'लाहौर 1947' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 'वाइब' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसमें वह कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म दो सच्चे दोस्तों की कहानी है, जिसमें एक सीधा-सादा और नियमों का पालन करने वाला है, जबकि दूसरा लापरवाह है। दोनों की साधारण जिंदगी में तब तूफान आ जाता है, जब वे अनजाने में एक आतंकवादी साजिश में फंस जाते हैं और देश की सुरक्षा का दारोमदार उनके हाथों में आ जाता है। फिल्म का लेखन और निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है। इसे 'द्रोंगो फिल्म्स' के बैनर तले कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 2018 की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' के बाद बड़े पर्दे पर प्रीति जिंटा की शानदार वापसी का प्रतीक है।
फिल्म में प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू के अलावा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर शामिल हैं। यह एक बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। थिएटर रिलीज के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके अलावा, वह सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रहे इस प्रोजेक्ट में सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और अन्य कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। आमिर खान के बैनर तले बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' की कहानी भारत के विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS