Friday,17 July 2026,07:41 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
मनोरंजन
अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल
By Virat baibhav | Publish Date: 8/7/2026 3:25:48 PM
अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे, तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी के बंधन में बंधने के बाद मुंबई में भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में 6 जुलाई को शादी के बाद आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर अपने पारंपरिक अंदाज से सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उन्होंने सुनहरी सिल्क साड़ी में शाही लुक अपनाया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी एथनिक परिधान में नजर आए और पैपराजी के सामने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। समारोह में शनाया कपूर, बॉबी देओल, रकुल प्रीत सिंह, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ समेत कई फिल्मी सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने भी अपने सदाबहार अंदाज से महफिल लूट ली। सफेद और हरे रंग की कांजीवरम साड़ी में उनका पारंपरिक लुक आकर्षण का केंद्र रहा। शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी समारोह में शिरकत की, जबकि अर्जुन कपूर लाल शेरवानी में बहन की शादी की खुशियों में शामिल नजर आए। इसके अलावा वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और भूमि पेडनेकर सहित कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस समारोह की रौनक बढ़ाई।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS