Tuesday,13 October 2026,10:20 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
मनोरंजन
77 साल के हुए निर्देशक जेपी दत्ता, बेटी निधि और सुनील शेट्टी ने दी जन्मदिन की बधाई
पापा आपको 77वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं- निधि दत्ता
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 3/10/2026 4:04:33 PM
77 साल के हुए निर्देशक जेपी दत्ता, बेटी निधि और सुनील शेट्टी ने दी जन्मदिन की बधाई

पापा आपको 77वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं- निधि दत्ता

मुंबई। फिल्म निर्देशक और निर्माता जेपी दत्ता शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी निधि दत्ता ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उनके साथ अपने गहरे जुड़ाव पर भी बात की।  

दुनिया के लिए आप एक लीजेंड हैं- निधि दत्ता

निधि दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें बचपन से लेकर अब तक के उनके साथ बिताए गए सभी यादगार पल शामिल हैं। उन्होंने लिखा, "पापा आपको 77वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप मेरी सबसे बड़ी कमजोरी और ताकत दोनों हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "दुनिया के लिए आप एक लीजेंड हैं, लेकिन मेरे लिए आप ही मेरा पूरा दिल, सुरक्षित जगह, सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं, हर पल मेरे साथ हैं और मेरे होने की पूरी वजह हैं। मैं जो कुछ भी हूं, उसमें थोड़ा-बहुत आप ही हैं। आपको 'आई लव यू' कहना भी कम लगता है।"

जेपी दत्ता 'बॉर्डर', 'रिफ्यूजी' और 'एलओसी कारगिल' जैसी बेहतरीन देशभक्ति और युद्ध पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं

निधि दत्ता की इस पोस्ट पर अभिनेता नील नितिन मुकेश समेत कई सेलेब्स ने रिएक्ट करते हुए जेपी दत्ता को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर जेपी दत्ता के साथ फिल्म 'बॉर्डर' के सेट की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में अभिनेता फौजी की वर्दी में नजर आ रहे हैं, जबकि जेपी दत्ता उनके साथ बैठे हैं। अभिनेता ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "कुछ रिश्ते इतने गहरे होते हैं कि उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरी जिंदगी के सफर में जो भी खास है, उसमें आपकी छाप है। जन्मदिन की शुभकामनाएं जेपी सर। हमेशा आभारी रहूंगा। प्यार और गहरा सम्मान, हमेशा।" जेपी दत्ता 'बॉर्डर', 'रिफ्यूजी' और 'एलओसी कारगिल' जैसी बेहतरीन देशभक्ति और युद्ध पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिसमें सुनील शेट्टी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS